भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पक्षी दिन / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:19, 28 फ़रवरी 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मौन पक्षी-सा

बड़ा दिन

नीम पर

बैठा रहा,

मारने पर भी

बड़ा ढेला,

उड़ा पक्षी नहीं,

नीम ने भी तो

नहीं नीचे ढकेला,

आह !

यह कितना अकेला,

निलज,

नीघस,

आज का दिन !