भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहले ऐसा लगाव था ही नहीं/ सर्वत एम जमाल

Kavita Kosh से
Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:53, 22 नवम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम. जमाल संग्रह= }} {{KKCatGazal}} <poem> पहले ऐसा लगाव …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार=सर्वत एम. जमाल संग्रह= }} साँचा:KKCatGazal

पहले ऐसा लगाव था ही नहीं
यह हमारा स्वभाव था ही नहीं

सैकड़ों मर गए अभावों से
वो कहेंगे अभाव था ही नहीं

हार कर जंग लोग जब लौटे
जिस्म पर कोई घाव था ही नहीं

शहर देहात उस समय डूबे
जब नदी में बहाव था ही नहीं