भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पिही / माशा कालेको

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:54, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माशा कालेको |अनुवादक=अनिल जनविजय...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक बार मैंने पढ़ा था पिही के बारे में
चीन का एक पौराणिक पक्षी
सिर्फ़ एक पंख वाला
और जोड़े में रहता है जो

दूर क्षितिज पर उड़ता
पिही का झुण्ड दिखाई देता है

पिही का हमेशा
जोड़ा ही उड़ सकता है
अकेला पिही ज़मीन से चिपक जाता है

पिही की तरह
मैं भी घोंसले से बँध जाऊँगी
ओ मेरी आत्मा !
तू मुझे छोड़ देगी जब

रूसी भाषा से अनुवाद : अनिल जनविजय