भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेड़ / एस. मनोज

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पेड़ हैं जीवन पेड़ हैं सांसे
पेड़ों की रखवाली हो
गांव गांव में पेड़ लगाएं
जीवन में खुशहाली हो
    
पेड़ से मिलता जीवन वायु
पेड़ बनाता कानन वन
पेड़ हमें हरियाली देता
स्वर्ग बनाता जन जीवन
     
पेड़ के कारण वर्षा होती
पेड़ हैं जीवन के आधार
पेड़ से मिलती जड़ी बूटी है
पेड़ के गुण अपरंपार।