भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बच्चा / तुलसी रमण

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:48, 23 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह= }} <Poem> खा रहा है रोटी गा रहा है ज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खा रहा है रोटी
गा रहा है
जाड़े की लम्बी रातों
बाबा से सुना गीत

कर रहा है शौच
पत्थरों से खेलता
मिट्टी पर खिंचता रेखाचित्र

अब वह जाने लगा स्कूल
देख आता है
फ़ूड-इंस्पेक्टर के बच्चे की पैंट
और उसके टिफ़िन में आमलेट

वह खाता नहीं है रोटी
अब गाता नहीं गीत
खेलता नहीं पत्थरों से