भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बस वही लम्हा आँख देखेगी / शाइस्ता यूसुफ़

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:39, 10 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शाइस्ता यूसुफ़ |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बस वही लम्हा आँख देखेगी
जिस पे लिखा हुआ हो नाम अपना

ऐसा सदियों से होता आया है
लोग करते रहेंगे काम अपना

कुछ हवाएँ गुज़र रही थीं इधर
हम ने पहुँचा दिया पयाम अपना

ज़ेहन कर ले हज़ार-हा कोशिश
दिल भी करता रहेगा काम अपना

चाहती हूँ फलक को छू लेना
जानती हूँ मगर मक़ाम अपना

क्या यही है शनाख़्त ‘शाइस्ता’
माँ ने जो रख दिया था नाम अपना