भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बेटी सुन्दर नहीं बनेगी / हरि फ़ैज़ाबादी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:39, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरि फ़ैज़ाबादी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बेटी सुन्दर नहीं बनेगी
केवल पढ़कर नहीं बनेगी

लम्हों में मुद्दत की बिगड़ी
दुनिया बेहतर नहीं बनेगी

शायद सीधी उँगली से अब
बात कहीं पर नहीं बनेगी

साथ निभाना अलग बात है
सड़क-गली घर नहीं बनेगी

बादल चाहे जितना बरसें
नदी समन्दर नहीं बनेगी