भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भगवान बुद्ध

Kavita Kosh से
Mukesh kaushik (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:27, 4 अक्टूबर 2016 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भगवान बुद्ध

राजकुमार सिद्धार्थ
तुमने दूर से ही देखा था
एक रोगी
एक वृद्ध
एक शव
और राजभवन छोड़ कर
वन में चले गए
भगवान बुद्ध बन गए |

मैं स्वयं एक रोगी हूँ
वृद्ध हूँ
शव हूँ
फिर भी कुछ नहीं
बन पा रहा हूँ
क्यों ?