भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भरोसा / प्रकाश

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:34, 3 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश |संग्रह= }} <Poem> अंधेरे घने सन्नाटे में डरकर...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंधेरे घने सन्नाटे में
डरकर मैंने उसे पुकारा
रात के क्षितिज से
किसी का कोई
उत्तर न आया

मैंने शक किया-
वह नहीं है
अगले ही क्षण सिहरा
बुदबुदाया- वह है

है- और कहीं से एक चिड़िया
बोल उठी।