भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मधुकरी / दिनेश कुमार शुक्ल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:33, 11 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल |संग्रह=आखर अरथ / दिनेश कुमार …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत दिनों के बाद
अघा कर
आज मिली महराज, बियारी !

आधी भेली गुड़ की पायी
भर पुटकी गुरधनियाँ
भंडरिया की आज सफ़ाई
करती है रूकमिनियाँ

उसके पीछे-पीछे ही तो
आया था गोपाल
उसके कंठ पड़ी थी
सूखे फूलों की बनमाल
बुलडोजर ने चर डाली है
भाई, धरती सारी
गाय चराने कहाँ जाएँ अब
बोलो कृष्ण मुरारी

सारा पानी कालियदह में
जल-थल बसैं भुजंगम
कारे-कारे विष के मारे
डारे हैं जड़-जंगम
चिड़िया-चुनगुन जीउ-जनाउर
भूखे प्यासे धावें
होठ धरे मुरली बनमाली
किसको राग सुनावें

भंडरिया की तरह सफ़ाई
दुनिया की कर कोई
गऊ गोपाल गोप सुख पावें
भूखा जाए न कोई