भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन / पद्मजा शर्मा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:33, 11 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मजा शर्मा |संग्रह=सदी के पार / पद...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


भूख है, खा रहे हो
प्यास है, पी रहे हो
नींद है, सो रहे हो

आँखें हैं, देख रहे हो
पाँव हैं, चल रहे हो
हाथ हैं, छू रहे हो

ख़ुशी है, हँस रहे हो
उदासी है, रो रहे हो

मन है, मिल क्यों नही रहे ?