भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन की सुहेली सब करतीं सुहागिनि सु / आलम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:25, 17 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलम |अनुवादक= |संग्रह= }} Category:पद <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन की सुहेली सब करतीं सुहागिनि सु,
              अँक की अँकोर दै कै हिये हरि लायौ है ।
कान्ह मुख चूमि-चूमि सुख के समूह लै-लै,
              काहू करि पातन पतोखी दूध प्यायौ है ।
'आलम' अखिल लोक-लोकनि को अँसी ईस,
              सूनो कै ब्रह्माण्ड सोई गोकुल में आयौ है ।
ब्रह्म त्रिपुरारि पचि हारि रहे ध्यान धरि,
              ब्रज की अहीरिनि खिलौना करि पायौ है ।