भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है / कात्यायनी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:44, 14 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कात्यायनी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम पढ़ते हैं
अपने सामाजिक प्राणी होने के बारे में।
हम होते हैं
एक सामाजिक प्राणी।

बचा रह जाता है
बस जानना
एक सामाजिक प्राणी होने के बारे में।

जैसे ही हम जान जाते हैं
एक सामाजिक प्राणी की ज़रूरतों,
कर्तव्यों और अधिकारों को
कि
असामाजिक घोषित कर दिए जाते हैं।