भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माँ की रसोई / अशोक सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:56, 10 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वक़्त के चूल्हे पर चढ़ी है
जीवन की हांड़ी
खौल रहा है उसमें
आँसू का अदहन

अभी-अभी माँ डालेगी
सूप भर दुख
और झोंकती अपनी उम्र

डबकाएगी घर-भर की भूख !