भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुमकिन नहीं कि जज़्बा-ए-दिल कारगर न हो / जिगर मुरादाबादी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:33, 23 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जिगर मुरादाबादी }} {{KKCatGhazal}} <poem> मुमकिन<r...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुमकिन<ref> संभव</ref> नहीं कि जज़्बा-ए-दिल<ref>मनो-भावना </ref> कारगर <ref>सफल </ref> न हो
ये और बात है तुम्हें अब तक ख़बर न हो

तौहीने-इश्क़ <ref>इश्क़ का अपमान </ref>देख न हो ऐ ‘ जिगर’ न हो
हो जाए दिल का ख़ून मगर आँख नम न हो

लाज़िम<ref>आवश्यक </ref> ख़ुदी<ref>आत्म-सम्मान का भाव </ref> का होश भी है बेख़ुदी<ref>आत्म-विसर्जन,आत्म-विस्मरण </ref> के साथ
किसकी उसे ख़बर जिसे अपनी ख़बर न हो

एहसाने-इश्क़ अस्ल में तौहीने-हुस्न<ref>सौंदर्य का अपमान </ref> है
हाज़िर है दीनो-दिल<ref> धर्म और दिल</ref> भी ज़रूरत अगर न हो

या तालिबे-दुआ<ref> दुआ करने का इच्छुक</ref> था मैं इक- एक से ‘जिगर’
या ख़ुद ये चाहता हूँ दुआ में असर न हो

शब्दार्थ
<references/>