भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात हुआ क्या / हम खड़े एकांत में / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:54, 8 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=ह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात हुआ क्या
समझ न पाये अँधियारे में

सुबह हुई
तब हमने देखा
बर्तमान है टूटा-फूटा
है भविष्य के सीने में भी
गड़ा हुआ अनरथ का खूँटा

भेद नहीं
रह गया जोई भी
है साधू औ’ हत्यारे में

रजधानी में
गाँव-गली में
बस्ती-बस्ती व्यापा भय है
नेह-नदी है सिकुड़ी-सिमटी
हुआ रात बंजर हिरदय है

रहे खोज
अंधे पावन जल
नाले के पानी खारे में