भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रिश्ते-3 / निर्मल विक्रम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:08, 6 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निर्मल विक्रम |संग्रह= }} <Poem> कभी-कभी खाया-पिया मन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कभी-कभी खाया-पिया मनुष्य
अचानक ही हो जाता है
ख़ाली
एकदम अकेला
कभी-कभी रिश्ते बन जाते हैं
बोझ
कंधे पर टंगी लाश की तरह
गुम हो जाते हैं
मान-अपमान में
और
कभी-कभी
जिस्म से नोच कर
जब जिस्म का कोई हिस्सा
दूर फेंक देना पड़ता है
तब मनुष्य के अर्थ
बदल जाते हैं
ख़ाली-ख़ाली
अकेला मनुष्य
अचानक हो जाता है
बेमतलब

मूल डोगरी से अनुवाद : पद्मा सचदेव