भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लबों पर नाम उनका / आशीष जोग

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:41, 5 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशीष जोग |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> लबों पर...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


लबों पर नाम उनका हमसे लाया अब न जायेगा,
और आगे इसके ये रिश्ता निभाया अब न जायेगा |

बड़ी मुश्किल से छूटी जान अब तौबा करो ऐ दिल,
जो आया फिर किसी पे तो बचाया अब न जायेगा |

बिछड़ते जाते इक इक कर के हैं जो दोस्त गिनती के,
बचे जो भी हैं नाम उनका गिनाया अब न जायेगा |

उठायीं तोहमतें हमने ज़माने भर की हैं अब तक,
मगर इस ज़िन्दगी का बोझ उठाया अब न जायेगा |

लगी थी मेरे दिल में आग अब जलता है दिल देखो,
जो पहुंचे आग ये तुम तक बुझाया अब न जायेगा |