भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लय / हरीशचन्द्र पाण्डे

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:26, 7 अक्टूबर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीशचन्द्र पाण्डे }} '''माँ के देहावसान पर''' वह अ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माँ के देहावसान पर


वह अब नहीं आएगी वापस

ये हम पक्का कर आए थे नदी किनारे


जिन्हें उसने प्रवाहित करने को कहा था

उन पुस्तकों को प्रवाहित कर आए थे


पर, उन्हें पढ़ने की लय को नहीं बहा पाए हम...