भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वही दहलीजें पुरानी / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वही दहलीजें पुरानी
वही सीमाएँ
         हम कहाँ जायें
 
घर-गिरस्ती
और जीने के झमेले
भीड़ इतनी
शहर भर में
सब अकेले
 
घूम-फिर कर
जंगलों की वही यात्राएँ
         हम कहाँ जायें
 
दिन-ढले तक
बात करते
सिरफिरों से
मोमबत्ती जल गयी
दोनों सिरों से
 
रास्ते हैं
रास्तों की वही दुविधाएँ
         हम कहाँ जायें