भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विडम्बना / रजनी अनुरागी

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:03, 17 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रजनी अनुरागी |संग्रह= बिना किसी भूमिका के }} <Poem> ब…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बदलती हूँ करवटें रात भर
करती हूँ इंतज़ार
पर भोर कभी होती नहीं
 
प्रसव की सी वेदना झेलती उठती हूँ
पर रचा जाता कुछ भी नहीं
रोज ही हो जाता है गर्भपात
मेरी आशाओं का
 
कैद है मन प्रेम की परिभाषा में
भाषा नहीं है प्रेम की
भाव है
यहाँ भाव को समझने का
घोर अभाव है