भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शुभचिंतक / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:57, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=शब्द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरा मित्र स्वस्थ होकर
अस्पताल से घर लौट आया!
मै अफसोस मना रहा हूँ,
यह सोचते हुए
कि मैं उसकी मिजाजपुसी को
पहुँच पाता
उसके बाद वह स्वस्थ होकर
घर लौटता
तो कितना अच्छा होता!