भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सखद अंत के लिए / अरविन्द श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:02, 2 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव |संग्रह=अफ़सोस के लिए कुछ श…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

महत्वपूर्ण बातें अंत में लिखी जाती हैं
महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी अंत में की जाती हैं
और महत्वपूर्ण व्यक्ति भी अंत में आता है

हम बहुत कुछ शुरूआत भी अंत में करते हैं

अंत में हमारा रिश्ता
आरंभ से होता है
जैसे कोई परिणाम और पका फल
हमें अंत में मिलता है

प्रेम में भी हम
अंत में पहुँचने के लिए
उतावले होते हैं

अंतिम विजय के लिए निर्णायक संघर्ष चाहता है
खंदक में छिपा चौकन्ना सिपाही
अंतिम गोली बचाये रखता है
अपराधी और पुलिस भी

कई तरह के अंतिम अस्त्र
छिपाये रखता है कुशल राजनीतिज्ञ
दिमाग में

महामहिम का निर्णय भी
आता है अंत में

अंत हमारे लिए उम्मीदों से भरा होता है
लबालब

हम अंत सुखद चाहते हैं
बच्चे जुटे होते हैं
सकुशल अंत के लिए
शुरूआत से ही।