भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सदा देश की आन पर / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:27, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मिट गये जो सदा देश की आन पर।
फूल ही फूल बिछते रहें मान पर।

हो गये हैं विदा जो सदा के लिए,
गुनगुनाता हृदय आज बलिदान पर।

हो रही साँझ नभ तारिका छा रही,
छिप गया चंद्रमानो कहीं छान पर।

दे सबेरा सदा सो गया शूर जब,
नम नयन हो रहा वीर के प्राण पर।

गर्व से लग गले चल पड़े झूमते,
देश हित खेलते जो गये जान पर।

रज धरा की तिलक सम सजा जो लिए,
घोष करते रहे अंत तक शान पर।

प्रेम तुमको नमन नित करे भारती,
शीष नत है सदा मान सम्मान पर।