भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सफलता का उधर से रास्ता है / अजय अज्ञात

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:20, 30 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=जज़्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सफलता का उधर से रास्ता है
जिधर उम्मीद का दीपक जगा है

चराग़े इल्म है रौशन जहाँ भी
उजालों का वहाँ इक सिलसिला है

छिपा पाओगे कैसे तिशनगी को
ये पनघट प्यासे को पहचानता है

जियो और प्यार से जीने दो सब को
यही तो ज़िंदगी का फ़लसफ़ा है

ज़्ारा ऐ हुस्न तू चलना संभल कर
हवस का रंग मौसम में घुला है

कहाँ जाएं किधर जाएं बताओ
शजर ही पंछियों का आसरा है

सवाबों की कमाई हो तो कैसे
किसी का ग़म कभी साझा किया है?