भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सरकारी देशभक्ति / कुमार मुकुल

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:21, 1 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार मुकुल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हार्दिक राजद्रोही है
क्यों कि उसके पीछे सरकार नही है
उसके पीछे लाखों लोग हैं
कनहैया देशद्रोही है
क्योँकि उसके पीछे सरकार नही है
उसके पीछे हजारों छात्र हैं
यूपी इस्लामी राज्य है क्योँकि
वहां हमारी सरकार नही
जगद्गुरु का टेंडर हम फिर से निकालेंगे
क्योँकि नालंदा बिहार मे है
सूई की नोक भर देशभक्ति हम
विपक्षियों के लिए नही छोड़ेंगे
चाहे महाभारत हो जाये ।