भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साँस तू अब संभलना छोड़ दे / गोविन्द राकेश

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:46, 21 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोविन्द राकेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँस तू अब संभलना छोड़ दे
दिल मेरा तू भी घड़कना छोड़ दे

बाग़ में अब फूल खिलते ही नहीं
फिर तो ऐ तितली मचलना छोड़ दे

रोशनी दिखती नहीं अब चार सू
घर से अब बाहर निकलना छोड़ दे

क्या पता वह सच ही बोले अब यहाँ
झूठ के पल्लू़ पकड़ना छोड़ दे

दिन ढले सूरज कहीं गुम जायगा
धूप मुट्ठी में जकड़ना छोड़ दे

किस घड़ी उसका बुलावा आ चले
राकेश अब तू अकड़ना छोड़ दे