भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साम्य / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:21, 3 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर }}...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गाता हूँ

विजय के गीत

गाता हूँ !

मृत्यु पर

जीवन जगत की जीत

गाता हूँ !

अति प्रिय वस्तु

जीवन-विस्फुरण की

बेधड़क जयकार

गाता हूँ !

क़ब्रिस्तान के आकाश में

जो गूँजते हैं स्वर

परिन्दों के

स्वच्छन्द रिन्दों के

अनुवाद हैं —

मेरी

जीवन-भावनाओं के !

सहचार हैं —


मेरी

जीवन-अर्चनाओं के !