भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुन्दर स्त्रियाँ / इब्बार रब्बी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:12, 11 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इब्बार रब्बी |संग्रह=वर्षा में भी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुन्दर स्त्रियां कहां रखती हैं
अपना सौन्दर्य !

सुन्दरी कहां टांगती हो
अपने सपने !
कहां रखती हो अपनी चितवन,
अपनी मुस्कान
सोते समय !

अपना सौन्दर्य कहां रखती हैं
स्त्रियां !


रचनाकाल : 07.01.1987