भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सोचते ही / सतीश कुमार सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:34, 18 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सतीश कुमार सिंह |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह सोचते ही कि
वह नहीं आएगा अब
इंतजार की उत्कंठा ख़त्म हो गई।

यह सोचते ही कि
आज बादल बरसेंगे ज़रूर
भीतर हरिया गया बहुत कुछ।

यह सोचते ही
कि रोपूंगा गमले में
मधुमालती के पौधे
मेरे बगीचे में फूलों से लदी
रातरानी बिहँस उठी।

यह सोचते ही कि
सर्दी बढ़ गईं है इस बार
दांत किटकिटाने लगे
ठिठुरने लगी उंगलियाँ।

सोचते सोचते कितना कुछ
होता है महसूस
कितना कुछ घट जाता आसपास
सोचते सोचते।