भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सोयी है संजो कर आँसू / ओम पुरोहित ‘कागद’

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:19, 7 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>बरसों रोयी है अपने प्रियतम मेघ के वियोग में ममतामयी मरुधरा सोय…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बरसों रोयी है
अपने प्रियतम
मेघ के वियोग में
ममतामयी मरुधरा
सोयी है
संजो कर आंसू
क्यों चीरती हो
इसका आंचल
क्यों ढूंढते हो
कहां मिलेगा
इस के आंचल में
अब मीठा जल!