भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्कूल बस / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:11, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी बस है सब से आला,
करती कभी न गड़बड़झाला।

रोज नियम से आ जाती है,
ठीक समय पर पाहुचती है।

मैडम भी इस से ही जाती,
कभी डांटती, कभी मनाती।

इस का इंजन नहीं बिगड़ता,
कभी न धक्का देना पड़ता।

ड्राईवर ने इस लिख डाला,
बुरी नजर वाले मुंह काला।