भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अतुकान्त किसी क़ैदी ने / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चू रहे,
निबौरी के साथ के पनीले दिन !
शायर ने खोली होंगी यादें
         बाँध गया होगा लेकिन
                             चू रहे...

रह-रह कर टूटा होगा तनाव
कौंधी होगी बिजली
भीतर अतुकान्त किसी क़ैदी ने
छेड़ी होगी कजली
लिपट गए होंगे फैले-फैले
                     दिन-से-दिन

शायर ने खोली होंगी यादें
        बाँध गया होगा लेकिन
चू रहे,
निबौरी के साथ के पनीले दिन !
                            चू रहे...