भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज रंग है / भव्य भसीन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धूसर शाम घड़ियाँ गिन रही है।
उदास हवा थक के चूर है।
नीला सावन बीत जाने से,
हरे पत्ते मुरझा गए हैं।
लाल आँखे इंतज़ार में सो न सकी।
स्याही फ़िर से काले हर्फ़ उगल रही है।
सारे रंग रो रो धुल गए,
पर आज रंग है सखी, आज रंग है।