भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आसों के सूरज हों / नईम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आसों के सूरज हों
या फिर परसाल के,
धरती की रोटी पर
करछुल के दाल के।

अरहर या चने रहें,
किरन अंगुलियों पोहचों
कुहनी तक सने रहे;
दिन गरीब हैं शिकार दोरंगी चाल के।

नदी ताल घाटी के,
पूर्वज हैं मेरे ये
धरती के, माटी के;
रोली, चंदन, अक्षत सूर्य तिलक भाल के।

साँझ हैं सकारे हैं,
अंधों की लाठी ये-
जन्म के सहारे हैं।
जुग-जुग सदियों से हरकारे हैं काल के।

आने पर राम-राम,
जाते सूरज को भी-
करते हैं जन सलाम
लैम्प पोस्ट से अब भी गलियों के, चाल के।

आसों के सूरज हों
या फिर परसाल के-
धरती की रोटी पर
करछुल ये दाल के।