भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ईश्वर / रामदरश मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ईश्वर तो एक ही है
पर संसार में आकर
भिन्न-भिन्न धर्मों के लिए
जुदा-जुदा हो गया
हिन्दुओं के लिए भगवान
ईसाइयों के लिए गॉड
और मुसलमानों के लिए खुदा हो गया
सभी कहते हैं ईश्वर एक है
किन्तु सभी एक दूसरे के ईश्वर पर
प्रहार करते हैं
वे ईश्वर को ईश्वर से मार कर
ईश्वर से प्यार करते हैं।
-18.9.2013