भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कांक्रीट के शब्द / हेमन्त जोशी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जटिलताओं के वृक्ष
नहीं हिलते विषम हवाओं में

अब नहीं बहते शब्द
सघन इमारतों से
छा जाते हैं
और उनके भीतर
खोजना होता है हमें।