Last modified on 4 सितम्बर 2008, at 18:45

काम हमारा / महेन्द्र भटनागर

.
 
भारत की आशा हैं हम, बलवान,
साहसी, वीर बनेंगे,
इसकी सीमा-रक्षा को हँस-
हँस, सैनिक रणधीर बनेंगे!
.
हमको आगे बढ़ते जाना,
हर पर्वत पर चढ़ते जाना,
भूल न पीछे पैर हटाना,
इतना केवल काम हमारा !
कितना सुन्दर, कितना प्यारा !
.
भारत के दिल की धड़कन हम
  थक कर बैठ नहीं जाएंगे,
भूख-ग़रीबी का युग जब-तक
है, चैन न किंचित पाएंगे!
.
घर-घर में जा दीप जलाना,
रोते हैं जो उन्हें हँसाना,
आज़ादी के गाने गाना,
इतना केवल काम हमारा !
कितना सुन्दर, कितना प्यारा !