Last modified on 1 मई 2010, at 10:52

काले सलीब / ऊलाव हाउगे

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ऊलाव हाउगे  » काले सलीब

श्वेत बर्फ़ में
काले सलीब
बारिश में झुके हुए, टेढ़े।

कँटीले बंजर में से होते हुए
मृतक यहाँ आए।
उनके कंधों पर सलीब थे
जो उन्होंने यहाँ रख दिए
और वे हरेक बर्फ़ीले
तृनगुच्छ के नीचे
आराम करने लगे।


अंग्रेज़ी से अनुवाद : रुस्तम सिंह