भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कितने घर बने / ओम पुरोहित ‘कागद’
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
घर
बनाने के लिए
पेड काटे
समतल की धरती
बिल्ल रोके
सुलटाया झाड्झंखाड ।
चिडी बेघर
चींटीनगरा साफ़
सांप-कीट
बिलों में कैद !
कितने घर बने
कितने उजडे ?
अनुवाद-अंकिता पुरोहित "कागदांश"