भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितने वर्षों बाद / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितने वर्षों बाद
झरे मन धार
द्वार पर
बाँधे बंदनवार
दीप देहरी पर राखे
लीपा आँगन
रंग दी चूनर लाल
लाल
माथे की बिंदिया
पलकों के गहरे में भीगा
काजल का संसार