भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कृष्णा बहुत करे बदमाशी / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कृष्णा बहुत करे बदमाशी |
बृजजन गोपी गुवाल बाल जन, बहुरी करत हैं हांसी |
छेर करत बृज बालाओं से, आँख मिचोनी कर गुवालों से,
नंगी कर देता है छलिया, नां आवे शरम जरासी |
दधिदान मांगे बरजोरी, भरे रीस में वह सब गौरी,
कौन इसे समझावे समझो, साधू संत उदासी |
श्रीराधे नखराली बाला, श्याम रंग है देखो काला,
वृन्दावन की कुञ्ज गलिन में पकर बांहें लेजासी |
यमुना के तट पर नटनागर, खड़ा है मांखन चोर उजागर,
शिवदीन जच गई मनमोहन के, नैन से नैन मिलासी |