भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कैलाश वाजपेयी / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

डॉ. कैलाश वाजपेयी

जन्म

११ नवम्बर, १९३४

निधन

०१ अप्रैल, २०१५

शिक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय से एम.ए., पी-एच.डी.

सन्‌ १९६० में टाइम्स ऑफ़ इण्डिया प्रकाशन संस्थान द्वारा बम्बई में नियुक्ति। सन्‌ १९६१ में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में प्राध्यापन। सन्‌ १९६७ में चैकोस्लोवाकिया की यात्रा। सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम के अन्तर्गत १९७० में रूस, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और अन्य यूरोपीय देशों में काव्यपाठ। सन्‌ १९७२ में भारतीय सांस्कृतिक केन्द्र ब्रिटिश गायना जार्ज टाउन में केन्द्र-संचालक के रूप में निर्वाचित। ‍सन्‌ १९७३ से १९७६ तक मेक्सिको के एल कालेजियो द मौख़िको में विज़िटिंग प्रोफ़ेसर। सन्‌ १९७६ के मध्य से १९७७ के शुरू तक अमरीका के डैलस विश्वविद्यालय में एडजंक्ट प्रोफ़ेसर। सन्‌ १९८३ में क्यूबा सरकार द्वारा हिन्दी कविआ पर व्याख्यान और कविता-पाठ के लिये हवाना में आमन्त्रित। सन्‌ १९८४ में कोएनोनियन फ़ाउंडेशन के निमन्त्रण पर अमरीका के चार विश्वविद्यालयों में काव्य-पाठ। दिल्ली दूरदर्शन के लिए कबीर, हरिदास स्वामी, सूरदास, जे. कृष्णामूर्ति, रामकृष्ण परमहंस और बुद्ध के जीवन-दर्शन पर फिल्म-निर्माण। भारतीय दूरदर्शन की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य।

प्रकाशित कृतियाँ

शोधप्रबन्ध

आधुनिक हिन्दी-कविता में शिल्प (१९६३)।

कविता संग्रह

संक्रान्त (१९६४), देहांत से हटकर (१९६८), तीसरा अँधेरा (१९७२), महास्वप्न का मध्यान्तर (१९८०), प्रतिनिधि कविताएँ (१९८८), सूफ़ीनामा (१९९२, सूफ़ीनामा (द्वितीय संस्करण- १९९८), भविष्य घट रहा है (१९९९), हवा में हस्ताक्षर (२००५), शब्द संसार (२००६), अनहट (२००७), मॉस्को में दिल्ली के दिन (कविता संकलन रूसी भाषा में)


संपादित-अनूदित संकलन (भारतीय कविता)

इंडियन पोयट्री टुडे ९१९७६), विजन्स एंड मिथ्स (१९७९)। संपादित कविता-संकलन: मोती सूखे समुद्र का (१९८८)।

दर्शन

द साइंस ऑफ़ मंत्राज़ (१९८१, अंग्रेज़ी और स्पहानी भाषाओं में), एस्ट्रा-कॉम्बिनेशंस (१९८७, अंग्रेज़ी भाषा में)

नाटक

युवा संन्यासी, विवेकानन्द – १९९१ सार : आख्यायिकाएँ (१९९४)

निबंध संग्रह

समाज दर्शन और आदमी (१९९५), आधुनिकता उत्तरोत्तर (१९९६) एन एंथालिजि ऑफ़ माडर्न हिंदी पोएट्री (१९९६)

प्रबंध काव्य

पृथ्वी का कृष्णपक्ष (१९९५) रूसी, जर्मन, स्पहानी, डेनिश, स्वीडिश और ग्रीक आदि भाषाओं में कविताएँ अनूदित-प्रकाशित

सम्मान

हिंदी अकादमी (१९९५) एस.एस. मिलेनियम अवार्ड (२०००) व्यास सम्मान (२००२) ह्यूमन केयर ट्रस्ट अवार्ड (२००५) अक्षरम्‌ का विश्व हिन्दी साहित्य शिखर सम्मान : २००८ साहित्य अकादमी पुरस्कार 2009