भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ुदकुशी / फ़राज़

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


ख़ुदकुशी<ref>आत्महत्या</ref>

वो पैमान<ref>वचन</ref> भी टूटे जिनको
हम समझे थे पाइंदा<ref>अनश्वर</ref>
वो शम्एं भी दाग हैं जिनको
बरसों रक्खा ताबिंदा<ref>प्रकाशमान</ref>
दोनों वफ़ा करके नाख़ुश<ref>अप्रसन्न</ref> हैं
दोनों किए पर शर्मिन्दा<ref>लज्जित</ref>
प्यार से प्यारा जीवन प्यारे
क्या माज़ी<ref>अतीत</ref> क्या आइंदा<ref>भविष्यकाल</ref>
हम दोनों अपने क़ातिल हैं
हम दोनों अब तक ज़िन्दा.

शब्दार्थ
<references/>