भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग़ज़ल-ए-शहीदाँ / संतलाल करुण

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुश्मने-सरहद को जोशाँ ख़ूँ दिखाने चल पड़े
वादियाँ ख़ूँ तर-बतर हम ख़ूँ नहाने चल पड़े |

सरज़मीं अब तक रही वाबस्तए जानो-जिगर
सरज़मीं के वास्ते अब सीना ताने चल पड़े |

हमज़बाँ देखा ग़जब लगते शरीफ़ों को गले
ज़ह्रागीं मारे-आस्तीं को ख़ुद मिटाने चल पड़े |

ख़ूब सौदाए-शहादत बढ़के याराँ ने किया
आज शैदाए-वतन फिर ख़ूँ बहाने चल पड़े |

घुसपैठिए सियाहदिल सरबरहना सरहदें
सरकोब सरबाज़ हम सरहद बचाने चल पड़े |
 
ऐ बटालिक, काक्सर, मश्कोह, द्रासो-कारगिल
लो सलामो-अम्न हम वादा निभाने चल पड़े |