भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गाइए गणपति जग वंदन / भजन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गाइए गणपति जग वंदन ,

संकर सुअन भवानी नंदन||


सिद्धि सदन ,गज वदन विनायक,

कृपा सिन्धु, सुन्दर सब लायक||


मोदक प्रिय मुद, मंगल दाता,

विद्या रा, सिद्धि बुद्धि विधाता ||


मांगत तुलसीदास कर जोरे,

बसही राम सिय ,मानस मोरे||


गाइए गणपति जग वंदन ,

संकर सुअन भवानी नंदन||