भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली उत्तरकाण्ड पद 11 से 20 तक/पृष्ठ 13

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(19)
(वर्षा-वर्णन 5)

फिरि फिरि झूलहिं भामिनी अपनी अपनी बार |
बिबुध-बिमान थकित भए देखत चरित अपार ||

बरषि सुमन हरषहिं उर, बरनहिं हरगुन-गाथ |
पुनि पुनि प्रभुहि प्रसंसहीं जय जय जानकिनाथ ||

जय जानकीपति बिसद कीरति सकल-लोक-मलापहा |
सुरबधू देहिं असीस, चिरजिव राम, सुख-सम्पति महा ||

पावस समय कछु अवध बरनत सुनि अघौघ नसावहीं |
रघुबीरके गुनगन नवल नित दास तुलसी गावहीं ||