भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गोली-कंचे का खेल / कन्हैयालाल मत्त

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

है खेलों में खेल निराला,
गोली-कंचे वाला।

दस पैसे की तीन गोलियाँ
छह पैसे का कंचा।
टूट पड़ा गोली पर कंचा,
जैसे भरा तमंचा।

लगा ’टीच’ पर ’टीच’ उड़ाने
आफ़त का परकाला !
देखो, खेल निराला।

गोली, गोली से टकराई,
बाज़ी लगा-लगाकर।
लड़े सभी रंगीन लड़ाई,
जेबें खला-खलाकर।

कुछ जीते, कुछ रहे बराबर,
कुछ का पिटा दिवाला !
देखो, खेल निराला।