भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुप रहता था क्या करता / विज्ञान व्रत

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चुप रहता था क्या करता
वो तनहा था क्या करता

कोई भी पहचान नहीं
शहर नया था क्या करता

उसका कोई नाम न था
सिर्फ़ पता था क्या करता

आखिर उसको मौत मिली
सच कहना था क्या करता -

वैसे वो सुकरात न था
जहर बचा था क्या करता