भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जलसे में खड़ी प्रजा / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात-रात
खतरे का गज़र बजा
काँप रही जलसे में खड़ी प्रजा
 
गुंबज के आसपास
तनी हुईं संगीनें
खोज रहीं हैं
बरगद के- पीपल के सीने
 
आये थे पुरस्कार पाने दिन - हुई सज़ा
 
ताल-कुएँ कैद हुए
लोग बड़े प्यासे हैं
शाही ऐलान हुआ
निरजला उपासे हैं
 
सब खुश हों - सजे रहें - राजा की यही रज़ा